15 साल पहले की थी लव मैरिज फिर 8 महीने पहले महिला को फेसबुक में हुआ दुबारा प्यार , फेसबुक प्रेमी से करवा दी पति की हत्या....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बालाघाट में एक महिला ने अपने फेसबुक प्रेमी के साथ मिलकर अवैध संबंधो के कारण आधी रात अपने पति की हत्या करवा दी| घर पर लोग इस बात से बेखबर थे| सुबह जब मृतक की भतीजी छत पर आई तो चाचा को ऐसी अवस्था में देखकर हैरान रह गई। 

उसने अपने पिता को फोन किया तो पता चला कि युवक की हत्या कर दी गयी है. बाद में जब पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बता दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है. महिला ने बताया कि उसने, उसके प्रेमी और एक अन्य युवक ने मिलकर उसके पति की हत्या की है. मृतक नगर पंचायत कर्मचारी था। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली और आरोपी को हिरासत में ले लिया.

जानकारी के मुताबिक बालाघाट के कटंगा थाने की। नगर पंचायत जल विभाग के अधिकारी पवन नामदेव का शव 2 जून को उनके घर की छत पर मिला था। पीड़ित की गर्दन के पास चोट के निशान पाए गए थे। 1 जून की शाम खाना खाने के बाद पवन नामदेव अपनी पत्नी और भतीजी के साथ सो गया. वह छत पर कब और कैसे पहुंचा यह स्पष्ट नहीं हो सका। 

लेकिन 2 जून की सुबह जब उनकी नौ साल की भतीजी छत पर गई तो उसने अपने चाचा पवन नामदेव को छत पर पड़ा हुआ पाया. लड़की ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी. जब परिजन पहुंचे तो पवन नामदेव मृत मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की।

घटनाक्रम सामने आने पर पत्नी की संदिग्ध भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उसकी पत्नी सरिता नामदेव को गिरफ्तार कर पूछताछ की तब जाकर मामला सामने आया | पवन की पत्नी सरिता का फेसबुक के जरिए बिहार के एक युवक इम्तियाज आलम से प्रेम संबंध हो गया। इसके बाद उसने कटंगा में अपने प्रेमी इम्तियाज आलम को बुलाया। 

प्रेमी आठ महीने तक कटंगा में रहा और एक कमरा किराए पर लिया। सरिता ने कमरे का किराया चुकाया। 1-2 जून की रात को सरिता ने अपने प्रेमी इम्तियाज आलम और उसके एक दोस्त को बुलाया और अपने पति पवन नामदेव की हत्या करवा दी| पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली और उसकी पत्नी सरिता नामदेव को गिरफ्तार कर लिया.

सरिता का प्रेमी और हत्या का आरोपी इम्तियाज आलम और उसका साथी असलम फरार हैं| खास बात यह है कि सरिता और मृतक पवन नामदेव ने भी 15 साल पहले प्रेम विवाह किया था। अब उसी महिला सरिता ने फेसबुक प्रेमी से अपने पति का क़त्ल करवा दिया|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj