युवक की नाक में 19 दिनों तक था जिंदा जोंक, चूस रहा था खून , डॉक्टरों ने ऑपरेशन से निकाला, झरने में नहाने के दौरान नाक के अंदर चला गया था जोंक...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक की नाक में 19 दिनों तक जिंदा जोंक रहकर खून चूसती रही। इस घटना ने चिकित्सा जगत में सनसनी फैला दी है। डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर जोंक को बाहर निकाला।

यह भी पढ़े -दुर्ग ब्रेकिंग : झगड़े के बीच बड़े भाई ने शराबी छोटे भाई को मारा थप्पड़ , गुस्से में छोटे भाई ने सब्बल मारकर की बड़े भाई की हत्या...

उत्तराखंड के झरने से शुरू हुई कहानी

प्रयागराज के डॉ. काटजू रोड निवासी सेसिल एंड्रू गोम्स, जो एक टेलीकॉम कंपनी में काम करते हैं, 4 जून को अपने दोस्तों के साथ उत्तराखंड घूमने गए थे। वहां भालूगाड़ झरने में नहाने के दौरान उन्हें इस अप्रत्याशित समस्या का सामना करना पड़ा। घर लौटने के चार दिन बाद, 8 जून को, सेसिल की नाक से हल्की ब्लीडिंग शुरू हुई। साथ ही, उन्हें छींकें और सिर दर्द भी होने लगा। उन्होंने स्थानीय डॉक्टर से दवाइयां लीं, लेकिन आराम नहीं मिला।

यह भी पढ़े -ब्रेकिंग न्यूज़ : सड़क हादसे में भिलाई-चरोदा निगम के पार्षद ललित यादव का निधन , दोस्त के साथ बाइक पर देवबलोदा मार्ग पर जाते वक़्त हुआ हादसा...

नाक में ड्रॉप्स डालने से हुआ खुलासा

सेसिल ने नाजरेथ हॉस्पिटल में ENT सर्जन डॉ. सुभाष चंद्र वर्मा से संपर्क किया और अपनी समस्या बताई। डॉक्टर ने नाक में डालने के लिए ड्रॉप्स दीं। जब सेसिल ने ड्रॉप्स नाक में डालीं, तो खुजली बढ़ गई। शीशे में देखने पर उन्हें नाक के अंदर कुछ कीड़े जैसा दिखाई दिया। उन्होंने इसका वीडियो भी बना लिया।

यह भी पढ़े -भिलाई में एक और युवक ने की आत्महत्या , दुर्ग से कार से आकर सुनसान जगह पर रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने फांसी लगाकर दी अपनी जान...

डॉक्टर भी रह गए हैरान

24 जून को सेसिल फिर से डॉक्टर वर्मा के पास पहुंचे और वीडियो दिखाया। डॉक्टर ने दूरबीन से जांच की तो पाया कि सेसिल की नाक में एक जिंदा जोंक थी, जो खून चूस रही थी। यह देखकर डॉक्टर भी चौंक गए। डॉक्टर वर्मा ने तुरंत सेसिल को ऑपरेशन थियेटर में ले जाकर एंडोस्कोपी के जरिए जोंक को बाहर निकालने में सफलता पाई।

यह भी पढ़े -ब्रेकिंग न्यूज़ : सड़क हादसे में भिलाई-चरोदा निगम के पार्षद ललित यादव का निधन , दोस्त के साथ बाइक पर देवबलोदा मार्ग पर जाते वक़्त हुआ हादसा...

यह अजीबोगरीब घटना न केवल सेसिल के लिए, बल्कि अन्य लोगो के लिए भी एक बड़ी सीख है। यह घटना बताती है कि झरने या प्राकृतिक जल स्रोतों में नहाते समय सतर्कता बरतनी चाहिए। सेसिल अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह से ठीक कर दिया है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7