भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आज दिनांक को अम्लेश्वर दुर्ग मे हो रहे शिव महापुरान कथा के छठे दिन *कथा वाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी महाराज* द्वारा कथा सुनने आए लगभग दो लाख श्रद्धालुओं को दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे यातायात जागरूकता कार्यक्रम फॉलो गुड हेबिट 21 डे चैलेंज अभियान से अवगत कराया गया|
जिनमे दो पहिया वाहन चालक के दौरान हेलतेट लगाने, चारपहिया वाहन चलाते समय सिट बेल्ट लगाने एवं सड़क दुर्घटनाओं से बचने हेतु यातायात नियम का पालन करने मंच के माध्यम से श्रद्धालुओ से अपील की गई साथ ही दुर्ग पुलिस की अन्य जागरूकता कार्यक्रम एवं कथा स्थल पर की गई व्यवस्था की प्रशंसा की गई।
यदि आप 21 दिन तक लगातार दो पहिया वाहन चालन के
दौरान हेलमेट लगाने से और चार पहिया वाहन चालन के दौरान सीट बेल्ट लगाते हो तो 22वें दिन से वे आपके अच्छी आदत में सुमार हो जायेगा इसके पश्चात आप बिना
हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाते है तो आपको स्वयं असुरक्षित एवं
असुविधाजनक महसूस होता है और आपके अंदर एक अच्छी आदत सुमार हो जाती है की जानकारी
दी जा रही है!

