भिलाई : 23 दिन तक मौत से जूझने के बाद संयंत्र कर्मी की हो गयी मौत ,प्लांट के भीतर सड़क दुर्घटना का हुए थे शिकार , गंभीर रूप से थे घायल...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई स्टील प्लांट के एक नियमित कर्मचारी कुछ दिन पहले प्लांट के भीतर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे | जिसके बाद कल रविवार शाम ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक प्लेट मिल के ऑपरेटर कम टेक्नीशियन थे| 

मृतक देव कुमार गिरि (45) 24 मई को प्लांट भवन के पास एक फ्लाईओवर पर एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के समय, वह ड्यूटी पर जा रहे थे। 

उन्हें प्लांट में शिफ्ट बी पर काम करना था। घायल कर्मचारी को यह भी याद नहीं है कि किस गाड़ी ने उसे टक्कर मारी थी। कर्मचारी के बाएं सीने और दाहिने पैर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद उन्हें सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

आईसीयू से ही उन्हें रायपुर नारायण अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां रविवार शाम 5:00 बजे उनका निधन हो गया. इसकी पुष्टि मृतक कर्मचारी की बेटी ने बीएसपी अधिकारियों से की है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7