रात में माता पिता के बीच सोयी 3 साल की बच्ची गर्मी से रोने लगी तो पिता को आ गया गुस्सा , गला दबाकर मासूम की कर दी हत्या...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सागर मप्र, रात में माता पिता के बीच सो रही तीन साल की बच्ची गर्मी के कारण रोने लगी तो उसके पिता ने उसे हमेशा के लिए नींद में सुला डाला | क्रूर पिता ने मासूम बच्ची का गला घोंटकर उसे मार डाला। इसके बाद बच्ची की हत्या की बात पत्नी से किसी को न बताने की धमकी दी थी, जिसके बाद उसे गुपचुप तरीके से दफना दिया गया था।


यह मामला सागर जिले के बहरीहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बहेरिया गांव का है| जहाँ चनाटौरिया निवासी 24 वर्षीय आरती ने पुलिस को बताया कि 24-25 मई की रात वह अपनी तीन साल की बेटी लक्ष्मी और पति घनश्याम के साथ अपने घर पर सोई थी। बच्ची लक्ष्मी रात को गर्मी के कारण रो रही थी जिससे उसके पिता को नींद में खलल पड़ रही थी|

यह भी पढ़े -महिला को हुई अजीबोगरीब बीमारी , नींद में करती है ऑनलाइन शॉपिंग , हो गयी लाखो की कर्जदार....

नशे में धुत सो रहे घनश्याम को रोती हुई बच्ची पर गुस्सा आ गया और उसने उसका गला दबाकर उसे हमेशा के लिए चुप करवा दिया| इस बात को लेकर आरती की अपने पति से लड़ाई भी हुई, लेकिन उसने उसे धमकी देकर चुप करा दिया। सुबह बिना किसी को बताए दंपति, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ बच्ची के शव को जमीन में दफना दिया और अंतिम संस्कार कर दिया|

बाद में, उनकी पत्नी आरती ने अपने पड़ोसी बसंत दांगी को पुरी बात बताई। फिर मामला पुलिस तक पहुंच गया. एसडीएम विजय देहलिया को भी सूचना दी गई। पुलिस ने एसडीएम के सामने बच्ची का शव बरामद किया. शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। इस घटना के बाद से घनश्याम फरार है।उसकी तलाश की जा रही है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj