भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महाराष्ट्र के नागपुर में एक बहू ने 300 करोड़ की संपत्ति हड़पने के लिए अपने ससुर की सुपारी देकर उसे मरवा दिया| पहले तो उसने इसे हादसा दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की जांच पड़ताल और परिवार द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने से घटना ने अलग रूप ले लिया।
दरअसल, 22 मई को नागपुर के मानेवाड़ा कॉम्प्लेक्स में 82 साल के पुरूषोत्तम पुट्टेवार को एक कार ने टक्कर मार दी थी. इस हादसे में उनकी मौत हो गई. ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस ने शुरुआत में इस हादसे में मौत का मामला दर्ज किया था|
घटना के बाद मृतक के छोटे भाई ने पुलिस को बताया कि उसे हत्या की आशंका है. जैसे ही पुलिस ने जांच शुरू की तो धीरे-धीरे चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक नीरज निमजे और सचिन को गिरफ्तार कर पूछताछ की. जांच के दौरान, दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अर्चना पुट्टेवार से पैसे लिए और उसके ससुर को अपनी कार से टक्कर मार दी। पुलिस ने सुपारी मर्डर केस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अर्चना ने अपने ससुर पुरूषोत्तम की 300 करोड़ की पैतृक संपत्ति को हासिल करना चाहती थी|
अनोखी बात यह है कि अर्चना भी एक सरकारी अधिकारी है। पूरे मामले को लेकर नागपुर के पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंघल ने कहा कि मामला हाईप्रोफाईल है. मामले की जांच नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है|
इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और पुलिस जल्द ही इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड के रहस्य से पर्दा उठा देगी|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj

