भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आज भिलाई क्षेत्र के कुम्हारी में सुबह 7:30 बजे एक सड़क दुर्घटना में 4 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना कुम्हारी ओवर ब्रिज के पास की बताई जा रही है| बेटी अपने माता पिता के साथ मोटरसाइकिल से रायपुर की ओर जा रही थी।
यह भी पढ़े -CG : अकेली महिला के साथ दरिंदगी , 6 युवको ने घर में घुसकर महिला के साथ किया गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार...
तभी एक ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी जिससे बच्ची गिर गई और ट्रक बच्ची को रौंदता हुआ आगे बढ़ गया और बच्ची ने वहीँ दम तोड़ दिया| जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के गोंदिया चीचा गाँव निवासी लोकेश अपनी पत्नी और बच्ची के साथ बाइक पर सवार होकर भिलाई से रायपुर की ओर आ रहा था|
इसी बीच बाइक अनियंत्रित हो गयी और वे सभी जमीन पर गिर पड़े जिससे बच्ची की दर्दनाक मौत हो गयी व माता पिता घायल हो गए| घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

