CG : अकेली महिला के साथ दरिंदगी , 6 युवको ने घर में घुसकर महिला के साथ किया गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग के कोरबा जिले में बुधवार शाम को एक 35 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। खरमोरा की रहने वाली महिला घर पर अकेली थी उसी बीच जब छह युवक उसके घर पहुंचे। ये सभी युवक आसपास के बस्ती के थे और शराब के नशे में थे।

यह भी पढ़े -जापान से खून मंगवाकर गर्भस्थ शिशु को डॉक्टरो ने दी नयी जिन्दगी, बच्चे का ऐसा ब्लड ग्रुप था जो लाखो में किसी एक के पास होता है , अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास के बाद यह मुमकिन हो पाया..

 मामला सिटी लाइन्स थाने का है। जानकारी के मुताबिक इस महिला का एक बच्चा भी है और वह अपने पिता के साथ कहीं बाहर गया हुआ था| जब महिला अकेली थी तो युवको ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद वे सभी भाग गये|

आरोपियों के भाग जाने के बाद महिला किसी तरह पुलिस स्टेशन पहुंची. उसने पुलिस को आरोपियों की करतूत के बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए एक टीम बनाई. ये सभी युवक आसपास की बस्ती के थे और पुलिस ने उनके ठिकाने की तलाशी ली और उन्हें वहां से गिरफ्तार कर लिया|

गिरफ्तार आरोपियों के नाम राजेश कुमार खोड़ा, गुलशन गिडे, गुलशन नटराज, अजय करवाल, गुडू साहू और संदीप यादव हैं| पुलिस पूछताछ में बात सामने आई है कि आरोपी कई मामलों में पहले भी जेल जा चुके है।और जेल से छूटने के बाद भी वे कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7