भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मध्य प्रदेश के जबलपुर में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब बोधाघाट रेलवे ट्रैक पर कई शव बिखरे पड़े थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 32 साल के नरेंद्र चढ़ार ने अपनी पत्नी रीना और दो मासूम बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली|जबलपुर रेलवे पुलिस और बोधाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है।
मृतकों में नरेंद्र और रीना के अलावा दो बच्चियां भी शामिल थीं, एक छह साल की और दूसरी तीन महीने की थी| सूचना मिलते ही जीआरपी भी मौके पर पहुंच गईं और मर्ग कायम कर चारों लोगों के शवों को मेडिकल परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया|
मृतक के बारे में अभी और तथ्यों की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह रेलकर्मी किन समस्याओं से पीड़ित था और उसने अपने परिवार के साथ आत्महत्या क्यों की। ऐसी क्या मज़बूरी थी की उसे इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा| 4 लोगो की मौत से क्षेत्र में सनसनी मच गयी है|
जीआरपी के मुताबिक,मृतक नरेंद्र चादर रेलवे में ग्रुप डी कर्मचारी थे। वह बोधाघाट थाना क्षेत्र में रहता था. पुलिस ने कहा कि नरेंद्र, उनकी पत्नी और दो बच्चों के शव सिहोदा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर पाए गए।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj

