भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग भिलाई में हेलमेट न पहनने वाले चालको की बढ़ती संख्या को देखते हुए एसपी जीतेंद्र शुक्ला के निर्देशन में आज पेट्रोल पंप संचालकों के साथ SEC-6, भिलाई के कंट्रोल रूम में बैठक कर हेलमेट न पहनने वाले सवारों को भिलाई टाउनशिप के 11 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं देने का निर्णय लिया गया है|
बैठक में लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए दुर्ग पुलिस के यातायात जागरूकता कार्यक्रम फॉलो गुड हेबिट 21 डे चैलेंज अभियान पर भी चर्चा हुई| साथ ही कार चलाते समय चार पहिया वाहनों से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सीट बेल्ट बांधने , पेट्रोल स्टेशन संचालकों को नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती गयी|
जिसके बाद 7 जून से बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालको पेट्रोल न देने तथा पेट्रोल पम्पो में स्थापित निगरानी कैमरों के फुटेज से हेलमेट न पहनने वाले वाहन चालको को ई चालान भेजने की भी तैयारी हो चुकी है|
गौरतलब है कि दुर्ग क्षेत्र में संचालित पुलिस पेट्रोल पंपों पर हेलमेट नहीं पहनने वाले वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जा रहा था। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए दुर्ग ट्रैफिक पुलिस द्वारा आयोजित '21 डे चैलेंज' के तहत लगातार 21 दिनों तक दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने पर यह आदत में शुमार हो जायेगा|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj

