भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के नगपुरा भेड़सर रोड के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने तस्वीरें जारी कर लोगो से जानकारी की अपील की है. उक्त मामला पुलिस स्टेशन पुलगांव और नागपुर चौकी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलगांव थाना क्षेत्र के नगपुरा के भेड़ासर रोड के किनारे में एक खेत से बुधवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ. महिला की उम्र करीब 40 साल है.
नगपुरा थाना प्रभारी संतोष साहू ने कहा कि महिला के शव के पास लाल कपड़े और बैंगनी रंग की चप्पलें पड़ी थीं. वहाँ एक मोती की माला और लाल रेशमी धागे से बना एक ताबीज भी था।
महिला के दोनों पैरों पर गोदना बना हुआ हैं| महिला बांये हाथ से विकलांग है| उसके पास एक पंजा नहीं है. अपने दाहिने हाथ में उसने लाल और नीले रंग के कंगन पहने थे। पुलिस द्वारा शिनाख्ती की जा रही है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj

