हाई प्रोफाइल सीट दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में विजय बघेल की ऐतिहासिक जीत , जीत के बाद दिया बड़ा बयान....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भाजपा उम्मीदवार विजय बघेल ने छत्तीसगढ़ हाई प्रोफाइल सीट दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र साहू को 400,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नाच गाकर और ढोल बजाकर विजय बघेल की जीत का जश्न मनाया|

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय बघेल को माला पहनाकर स्वागत किया। विजय बघेल जिंदाबाद के नारे लगे. जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए विजय बघेल ने कहा कि लोगों ने मुझ पर भरोसा जताया है और मैं लोगों के भरोसे पर खड़ा उतरूंगा|

400 से अधिक न होने के मुद्दे पर विजय बगरू ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है और दुर्भावनापूर्वक मोदी जी के खिलाफ जहर उगल रहे हैं और कुछ लोग इसमें फंस गए| लेकिन मोदीजी सबको साथ लेकर चलते हैं और उन्हें बाद में पछतावा होगा कि उन्हें विपक्ष ने गुमराह किया। बता दे छग की 11 सीट में से 10 में BJP ने जीत हासिल की है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj