भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई में हाल ही में हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी अमित जोंश के खिलाफ जिला प्रशासन और बीएसपी (भिलाई स्टील प्लांट) ने सख्त कार्यवाई की है। अमित जोंश के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त किया गया। इस कार्यवाई के दौरान बड़ी संख्या में प्रशासन और पुलिस बल मौजूद रहे। यह मामला भिलाई नगर पुलिस थाना क्षेत्र का है।
गोलीकांड की घटना
जानकारी के अनुसार, आरोपी अमित जोंश ने दो लोगों को गोली मारकर फरार हो गया था। पुलिस ने इस मामले में दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी अमित जोंश और उसका साथी डोंगी अभी भी फरार हैं। अमित जोंश आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ एक ही थाने में 24 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
विडियो देखे -
घटना का विवरण
छत्तीसगढ़ के भिलाई में बाइक सवार तीन युवकों पर गोली चलाने वाले अमित जोंश गैंग के 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना भिलाई नगर थाने से कुछ दूर स्थित ग्लोब चौक के पास की है, जहां फायरिंग से दो लोग घायल हो गये थे। पुलिस मुख्य आरोपी अमित जोंश समेत 2 लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
घटना बुधवार देर रात 3 बजे के आसपास की है। विश्रामपुर निवासी रमनदीप सिंह अपने दोस्त सुनील यादव और आदित्य सिंह से मिलने भिलाई आया था। तीनों दोस्तों ने देर रात तक पार्टी की और फिर बाइक लेकर टाउनशिप की ओर घूमने निकले थे। बाइक पर शोर मचाते हुए और गाली देते हुए जा रहे थे, जब अमित जोंश और उसके तीन साथी बाइक से सामने आए।
विवाद और गोलीकांड
ग्लोब चौक के पास अमित जोंश और उसके साथियों ने रमनदीप की बाइक को रोक लिया। सुनील और आदित्य घबरा गए, जब अमित जोंश ने उन पर गाली-गलौज शुरू कर दी। सुनील और आदित्य ने कहा कि वे किसी को गाली नहीं दे रहे थे, बल्कि आपस में बात कर रहे थे।
इस पर अमित और उसके साथी गुस्से में आ गए और अमित ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमे आदित्य के फेफड़े के नीचे लगी और दूसरी सुनील के पेट में लगी|तीन राउंड गोली चलाने के बाद, रमनदीप वहां से भागा और दोनों घायलों को चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल ले गया जहा उनकी हालत को देखकर डॉक्टरो उनका ईलाज करने से मना कर दिया | जहां से उन्हें शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज और फिर मेकाहारा रायपुर में भर्ती कराया गया।
पुलिस कार्यवाई
घायलों के माता-पिता रायपुर पहुंच गए हैं और दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने अंकुर शर्मा और यशवंत नायडू को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ जारी है। मुख्य आरोपी अमित जोंश और उसका साथी डोंगी अभी भी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। अंकुर शर्मा के खिलाफ पहले ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि यशवंत नायडू यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव रह चुका हैं।
इस पूरी घटना ने भिलाई नगर में खलबली मचा दी है और प्रशासन ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने का आश्वासन दिया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7


