दुर्ग : जिला अस्पताल परिसर में खड़ी एम्बुलेंस में आधी रात लगी आग , जलकर ख़ाक हुई एम्बुलेंस, एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग काबू पाया...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बीती रात दुर्ग जिला अस्पताल परिसर में खड़ी एक एम्बुलेंस में आग लग गई. आधी रात को अचानक वाहन से आग की लपटें निकलने लगीं। जिसके बाद 112 पर कॉल कर सूचित किया गया। फिर एक दमकल गाड़ी पहुंची और आग बुझाई गई। 


यह भी पढ़े - दुर्ग में आँख में मिर्च पाउडर झोंककर 3.38 लाख की लूट , बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहे चाचा भतीजे के साथ हुई घटना , नकाबपोश लुटेरो ने दिया वारदात को अंजाम , जांच में जुटी पुलिस....

आग लगने का कारण अज्ञात है।जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे दुर्ग जिला अस्पताल परिसर में खड़ी एक गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली. तुरंत फायर ब्रिगेड को घटनास्थल पर भेजा गया. अग्निशमन कर्मी 3:42 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। जब टीम वहां गई तो जिला अस्पताल की एंबुलेंस मारुति वैन में आग लग गई थी|

जानकारी के मुताबिक वैन के अंदर आग बढ़ती गई और पूरी गाड़ी में फैल गई. कार आग के गोले में तब्दील हो गई. दमकल विभाग ने तुरंत लोगों को इलाके से हटाया और पानी से आग बुझाई. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने अग्निशमन यंत्र के पानी से आग बुझाई |

आपको बता दें कि यह स्पष्ट नहीं है कि आधी रात को बंद एंबुलेंस में आग कैसे और क्यों लगी। लोगों का कहना है कि यह असामाजिक तत्वों का काम है. सूचना पाकर दुर्ग कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस निगरानी कैमरों से मिली तस्वीरों के आधार पर घटना के कारण की जांच कर रही है।

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj