भिलाई : कॉल रिसीव नहीं करने पर युवक पर चाक़ू से जानलेवा हमला , आरोपी गिरफ्तार....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई. सुपेला थाना क्षेत्र में कॉल नहीं उठाने पर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना सोमवार शाम की है| रात के खाने के बाद, युवक अपने घर के पास टहल रहा था और उसी समय क्षेत्र का एक अन्य युवक अपने नाबालिग दोस्त साथ के आया|

उसे कॉल का जवाब न देने की बात पर उस पर चाकू से हमला कर दिया । हमले में घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया. इस मामले में शिकायत मिलने के बाद सुपेला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

मिली जानकारी के मुताबिक चिंगरी पारा सुपेला निवासी अमन साहनी सोमवार की शाम करीब 11 बजे इलाके में टहल रहा था। तभी वहां का रहने वाला राजेंद्र अपने एक अन्य दोस्त के साथ आया और उससे कॉल रिसीव नहीं करने की बात पर जान से मारने के इरादे से उसकी जेब में रखे चाकू से उस पर हमला कर दिया  परिणामस्वरूप प्रार्थी मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया। 

फरियादी की शिकायत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर मामले में सुपेला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया वहीँ विधि से संघर्षरत बालक के विरूद्ध विधिवत कार्रवाई की गई|

 

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj