भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मेरठ में मंगलवार शाम एक युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह अपने बच्चों के साथ स्विमिंग पूल में गया हुआ था| मर्डर की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. मामला लोहियानगर थाना क्षेत्र के भड़ाना पूल का है|
मृतक अरशद नौचंदी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर 18 केस दर्ज हैं| आरोपी बिलाल पर हत्या और हत्या के प्रयास का भी आरोप है। देर शाम मो. दाऊद, मो. बिलाल, मो. असलम और दानिश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विडियो देखे-
जैदी फार्म निवासी अरशद 4 जून की शाम करीब 7:20 बजे अपने दो मासूम बेटे-बेटियों के साथ नहाने के लिए भदान स्विमिंग पूल में गया था। वीडियो में दिख रहा है कि अरशद का पूल में कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। इसी बीच बिलाल नाम के युवक ने जेब से पिस्तौल निकाली और अरशद की कनपटी में गोली मार दी. अरशद वहीं गिर गया और उसकी मौत हो गई। जब दोनों छोटे बच्चों ने अपने पिता को सामने पड़ा देखा तो वे रोने-चिल्लाने लगे।फिलहाल मामले में आगे की कार्यवाई की जा रही है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj

