प्रेमी प्रेमिका को दी रूह कंपा देने वाली सजा , मूक दर्शक बनी रही भीड़ विडियो बनाते रहे लोग , वीडियो वायरल होने बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार , विडियो देखे...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :कोलकाता,पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के चोपड़ा ब्लॉक के दिघलगांव इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

जिसमें एक शख्स बीच सड़क पर डंडे से एक महिला और पुरुष की बेरहमी से पिटाई करता नजर आ रहा है। इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है और स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश फैला दिया है।

विडियो देखे-


वीडियो का विवरण:यह वीडियो माकपा के पोलित ब्यूरो सदस्य और नेता मोहम्मद सलीम द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दबंग युवक, जिसे स्थानीय लोग 'जेसीबी' के नाम से जानते हैं|

 सरेआम एक प्रेमी और प्रेमिका को कंगारू कोर्ट (सालीसी सभा) में सजा के तौर पर पिटाई कर रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी थी और अब पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी तजमुल हक उर्फ जेसीबी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 कंगारू कोर्ट का मतलब: कंगारू कोर्ट उस गैरकानूनी अदालत या पंचायत को कहते हैं, जहां बिना कानूनी प्रक्रिया के किसी को आरोपी मानकर सजा दी जाती है। यह अदालतें आमतौर पर समूहों के दबाव में एकतरफा फैसले सुनाती हैं, जो अक्सर अन्यायपूर्ण और क्रूर होते हैं।

राजनीतिक प्रतिक्रिया:कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस घटना पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "महिलाओं पर हमले अस्वीकार्य हैं, चाहे उनकी जाति कुछ भी हो।  देश में चुनाव के बाद हम कहीं भी ऐसे मामले नहीं देख रहे हैं जैसे बंगाल में देखे जा रहे हैं। किसी को भी महिलाओं के खिलाफ हिंसा करने का अधिकार नहीं है।

प्रशासनिक कदम:पुलिस और प्रशासन की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उम्मीद है कि प्रशासन इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करेगा और दोषियों को सजा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। 

इस घटना ने एक बार फिर से समाज में महिलाओं की सुरक्षा और न्याय प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कानून और व्यवस्था को और सख्त और प्रभावी बनाने की जरूरत है।

  भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7