भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , सुपेला पुलिस ने आदतन अपराधी दिलीप चौहान उर्फ टकला (24) को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है| पुलिस ने आरोपी के पास से एक चापड़ भी बरामद किया गया. भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के मुताबिक मुखबिर से मिली सूचना के बाद मंगलवार को आरोपी को घेरकर पकड़ा गया।
पुलिस ने संजय नगर आदर्श पारा सुपेला निवासी दिलीप चौहान के पास से एक धारदार चापड़ बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई की है. ऐसे अपराधों को कम करने के लिए पुलिस लगातार अपने प्रयासों की समीक्षा कर रही है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

