भिलाई : बिना सोचे समझे इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना लड़की को पड़ा महंगा , दोस्ती की आड़ युवती की आपत्तिजनक फोटो को आधार बनाकर ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठे , मामला दर्ज...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में बिना सोचे समझे इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना लड़की को महंगा पड़ गया। युवक के पास लड़की की कई आपत्तिजनक तस्वीरें थीं। फिर वह इन तस्वीरों से उसे धमकाने लगा। जब लड़की युवक की धमकी से डर गई तो लड़के ने उससे पैसे ऐंठने शुरू कर दिए|


यह भी पढ़े इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ , अफ्रीकी देशों से महिलाओं को नौकरी के नाम पर लाकर वेश्यावृत्ति के लिए किया जाता था मजबूर, वीजा पासपोर्ट कर लेते थे जब्त , पुलिस ने किया रेस्क्यू ....

हद तो तब हो गई जब युवती ने युवक की धमकी से डरकर अपनी मां के खाते से पैसे निकालकर युवक को दे दिए। सिलसिला यहीं ख़त्म नहीं हुआ. युवक लगातार उस पर दबाव बनाता रहा और पैसे की मांग करने लगा. जब हालात बेकाबू हो गए तो लड़की ने अपने परिवार को बताया।

जैसे ही इस बात की जानकारी परिवार वालों को हुई तो उनके नीचे से जमीन खिसक गई। परिजन लड़की को लेकर सीधे थाने पहुंचे। परिजनों ने युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी. लड़की ने बताया कि युवक उसकी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा. जब उसने पैसे देने से इनकार कर दिया तो आरोपी उसके घर आया और उसे और उसके भाई को पीटा।

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों इंस्टाग्राम पर दोस्त बने. दोस्ती की शुरुआत बातचीत से हुई और फिर दोनों की मुलाकात हुई. युवक ने भरोसे में लेकर लड़की के शरीर पर अपना नाम गुदवाया। इसके बाद उसने उसकी कई अश्लील तस्वीरें खींच लीं। फोटो के आधार पर उसने लड़की को ब्लैकमेल कर पैसे वसूले। पीड़िता ने  लड़के को यूपीआई और कैश भी दिया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है|

अक्सर जानकार कहते है सामाजिक नेटवर्क पर दोस्ती और संबंधों को अपने निजी जीवन पर हावी न होने दें। आपकी एक गलती आपकी जिंदगी बर्बाद कर सकता है। सोशल नेटवर्क पर अनजान लोगों से दोस्ती न करें और अपनी निजी चीजें और तस्वीरें साझा न करें। हालाँकि सोशल मीडिया लोगों के लिए एक शक्तिशाली संचार मंच है, लेकिन कुछ लोग इसका अंधाधुंध दुरुपयोग भी करते हैं। इसलिए सोशल मीडिया यूजर्स सावधान रहे |