भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पिलखवा थाने क्षेत्र के टोल प्लाजा के सामने से गुजरने वाले बुलडोजर चालक से टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा टोल के पैसे मांगे जाने से गुस्साए बुलडोजर चालक ने हंगामा कर दिया। बुलडोजर चलाकर दो बूथ को क्षतिग्रस्त ग्रस्त कर दिया|
टोल बूथ पर, एक कर्मचारी ने बुलडोजर चालक का बुलडोजर से टोल बूथों को नष्ट करते हुए विडिओ भी बना लिया | घटना का पूरा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
टोल प्लाजा मैनेजर अजीत चौधरी ने बताया कि जेसीबी चालक ने टोल प्लाजा पार कर लिया। जब टोल बूथ के कर्मचारियों ने टोल के बारे में पूछा तो उसने अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया और जेसीबी की टक्कर से दो टोल बूथ क्षतिग्रस्त हो गए और वहां लगे निगरानी कैमरे भी क्षतिग्रस्त हो गए।
मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। इस संबंध में सीओ पिलखुवा जितेंद्र शर्मा ने बताया कि 11 जून को पिलखुवा थाना क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर एक जेसीबी चालक ने टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ की थी।
पिलखुवा थाने में शिकायत दर्ज कर प्रारंभिक कानूनी कार्रवाई की गयी. पुलिस ने तोड़फोड़ और टोल टैक्स न चुकाने वाले जेसीबी चालक को सक्रियता से गिरफ्तार किया। जेसीबी को भी पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

