भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , एसीसी सीमेंट (अडानी) फ़ैक्ट्री जामुल में स्थानीय युवाओं को रोज़गार उपलब्ध कराने व अन्य माँगों को लेकर ईश्वर उपाध्याय के नेतृत्व में 25 जून, मंगलवार से होने वाले “रोज़गार सत्याग्रह आंदोलन” को फ़िलहाल स्थगित कर दिया गया है।
ज्ञात हो की एसीसी सीमेंट अडानी फ़ैक्ट्री जामुल में स्थानीय युवाओं को शत प्रतिशत रोज़गार उपलब्ध कराने की माँग को लेकर ईश्वर उपाध्याय के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट कार्यालय दुर्ग पहुँचे सैकड़ों नगरवासी, रोज़गार को तरसते आक्रोशित युवाओं की भीड़ ने प्रशासन व प्रबंधन के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की|
जिसके पश्चात कलेक्टर कक्ष में पहुँच कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा व एक हफ़्ते के भीतर सकारात्मक पहल नहीं होने पर 25 जून मंगलवार से रोज़गार सत्याग्रह आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी थी |
जिसके बाद आंदोलन के पूर्व प्रशासन ने सकारात्मक पहल की 24 जून शाम को ही नगर पुलिस अधीक्षक छावनी श्री हरीश पाटिल ने बिगड़ते माहौल को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पावर हाउस में त्रिपक्षीय वार्ता बैठक आयोजित की जहाँ एसीसी (अडानी) सीमेंट फ़ैक्ट्री से धर्मेश शर्मा व नगरवासीयों की ओर से ईश्वर उपाध्याय उपस्थित रहे|
बैठक में चार बिंदुओं पर सहमति बनी जिसके पश्चात् रोज़गार सत्याग्रह आंदोलन फ़िलहाल स्थगित कर दिया गया है ।
बैठक में इन विषयों पर बनी सहमति
1) संयंत्र में पूर्व से कार्यरत स्थानीय 28 युवाओं को प्राथमिकता से ड्यूटी उपलब्ध कराया जाएगा।
2) वर्तमान में जामुल के अन स्किल्ड स्थानीय युवाओं को रोज़गार उपलब्ध कराया जाएगा
3) भविष्य में स्किल्ड, अन स्किल्ड या किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर संयंत्र प्रबंधन की ओर से जामुल के युवाओं के लिए पहले इश्तिहार जारी किया जाएगा, योग्यतानुसार उनकी भर्ती की जाएगी, आवश्यकतानुसार योग्य लोगों की पूर्ति नहीं कर पाने की स्थिति में जामुल के बाहर से लोगों को कम्पनी अवसर प्रदान करने स्वतंत्र होगी।
4) जामुल के विभिन्न मोहल्लों में एसीसी (अडानी) समय- समय पर मेडिकल कैंप आयोजित करेगी, जिसमें मेडिकल कैंप को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने व अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाने हेतु स्थानीय युवाओं की टीम भी इस हेल्थ कैंप में स्वयं सेवक के रूप में नि:शुल्क सेवा देंगे |
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

