ब्रेकिंग न्यूज़ : भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज विधायक पद से दिया इस्तीफा...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह के मौलश्री निवास कार्यालय में अपना इस्तीफा सौंप दिया. इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने रायपुर से बृमोहन अग्रवाल को लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा था|

आपको बता दें कि इस बार उन्होंने रिकॉर्ड वोटों से चुनाव जीता है. इसी कड़ी में रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल आज शाम 4 बजे विधायक पद से इस्तीफा देंगे. दरअसल, लोकसभा सत्र 24 जून से शुरू हो रहा है। ऐसे में संसद सदस्य के रूप में शपथ लेने से पहले उन्हें इस्तीफा देना होगा।

लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज आभार व्यक्त करने जनता के बीच पहुंचे। शनिवार को आरंग, नयापारा, अवनपुर और कांद्री में विजय जुलूस निकाला गया। इस दौरान अपने प्रिय सांसद को देखने और मिलने के लिए काफी लोग जमा हुए|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7