ब्रेकिंग न्यूज़ : सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री मोदी को एनडीए गठबंधन का नेता चुना गया....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नई सरकार बनाने के लिए एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक हुई, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक हुई. इस बैठक में भाग लेने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-सपा (एनसीपी-एसपी), शिवसेना-यूबीटी, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा और अन्य घटक दलों के नेता खड़गे आवास पर एकत्र हुए|

चुनाव नतीजों का सारांश निकालने के बाद INDI गठबंधन के नेता खड़गे के आवास पर बैठक करेंगे. बैठक में INDI गठबंधन की आगे की रणनीति पर चर्चा होगी| राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक दिल्ली में संपन्न हुई। इस बैठक में सभी सदस्य दलों के नेताओं ने सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री मोदी को एनडीए गठबंधन का नेता चुना. बैठक में यह निर्णय लिया गया है| अब आगे की रणनीति पर चर्चा की जायेगी|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj