भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है. देशभर में सात चरणों में मतदान हुआ और नागरिकों ने अपने अधिकारों का प्रयोग किया. वहीं, चुनावी सर्वेक्षण सामने आ गए हैं और एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है।
हालाँकि, यह स्पष्ट नहीं है कि एनडीए गठबंधन 400 से अधिक तक पहुँचने के अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाएगा या नहीं। फिलहाल हम 4 जून को घोषित होने वाले चुनाव परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ में मतगणना के दिन के लिए बीजेपी ने खास तैयारियां शुरू कर दी हैं. बीजेपी ने वोटों की गिनती के दिन मंत्रियों को लोकसभा की अलग-अलग सीटों की जिम्मेदारी दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को राजनांदगांव प्रभार, उपमुख्यमंत्री अरुण साव को बिलासपुर लोकसभा प्रभार, मंत्री रामविचार नेताम को सरगुजा और मंत्री केदार कश्यप को बस्तर लोकसभा, मंत्री टंकराम वर्मा को दुर्ग, मंत्री ओपी चौधरी को रायगढ़ , सांसद सुनील सोनी रायपुर लोकसभा क्षेत्र की निगरानी करेंगे।
हम आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित होने जा रहे है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी. सबसे पहले डाक मतों की गिनती होगी, उसके बाद सुबह 8:30 बजे ईवीएम की गिनती होगी। जिस दिन वोटों की गिनती होगी, उस दिन सुबह 5 बजे टेबलें लगा दी जाएंगी। तथा प्रत्येक विधानसभा की 14 टेबलें लगाई जायेंगी। प्रत्येक टेबल पर एक गणना जांचकर्ता, एक गणना सहायक, एक माइक्रो ऑब्जर्वर और एक ग्रुप डी कर्मचारी होता है। रिजर्व कर्मी की भी नियुक्ति की गई है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj

