भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के छावनी थाना अंतर्गत क्षेत्र के केम्प में एक कॉलेज स्टूडेंट के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है| मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची| घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है|
पुलिस ने पंचनामा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुटी है|मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक शिवरण कैम्प -1 का रहने वाला था और श्रीशंकराचार्य काॅलेज का छात्र था. कॉलेज दोस्तों के मुताबिक, युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग था|
यह भी बात सामने आई है की मृतक के दोस्तों ने उस युवती के घर में जाकर तोड़फोड़ की है|पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर आगे की जांच कर रही है| जिसके बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा|घटना से मृतक के घर पर मातम पसरा हुआ है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

