भिलाई में युवक की धारदार हथियार से की हत्या फिर पहचान छुपाने पत्थरो से सिर कुचल दिया , आरोपियों की तलाश जारी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के ग्राम देवबलोदा में कल शाम एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने मृतक के सिर को पत्थर से कुचल दिया ताकि उसकी पहचान न हो सके. पुलिस के मुताबिक 8-9 लोगों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया| जिनकी तलाश की जा रही है|

यह भी पढ़ेCG : जन्म देते ही हो गयी माँ की मृत्यु फिर पिता ने दूसरी शादी की , क्रूर सौतेली माँ ने 7 महीने के बच्चे को जमीन में पटककर मार डाला, तलाश में जुटी पुलिस...

भिलाई 3 पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार रात करीब 12 बजे की है. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. जब पुलिस वहां पहुंचकर पूछताछ की तो मृतक की पहचान सी केबिन, गांधीनगर देवबलोदा के पास निवासी एल. चिरंजीवी उर्फ ​​ब्रूसली पिता एल. राजाराव (35) के रूप में हुई।

बताया जाता है कि ब्रूसली आदतन अपराधी था। लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी के चलते उसके करीबी लोगों ने ही उसकी हत्या कर दी. सबसे पहले उन्होंने ब्रूसली को एक शराब पिलाई सभी ने बैठकर शराब पी। इसके बाद उन्होंने एक राय होकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जब वह वहीं गिरा तो पास की पत्थरों से उसका सिर बुरी तरह कुचल गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. कुछ संदेहियो को गिरफ्तार कर पूछताछ भी की जा रही है|

लोगों से मिली जानकारी ब्रूसली इलाके में जुआ और सट्टेबाजी के अलावा गांजा और शराब जैसे नशीले पदार्थों का भी कारोबार करता था. इस सिलसिले में उनकी कई आपराधिक तत्वों से पुरानी अदावत भी चली आ रही थी. इलाके में उनके अवैध काम को लेकर अक्सर उनके बीच मारपीट भी हो चुकी है| उनके बीच अक्सर तीखी बहसें होती रहती थीं।

घटना के बाद एसपी जितेंद्र शुक्ला ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया है. भिलाई तीन पुलिस के अधिकारी और क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम बनाई गई| घटनास्थल और आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज के अलावा लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी भी की जा रही है. जांच के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj