शादी से चंद घंटे पहले तैयार होने ब्यूटी पार्लर गयी दुल्हन की बॉयफ्रेंड ने पार्लर में घुसकर गोली मारकर की हत्या , वारदात के बाद आरोपी फरार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : झाँसी,शादी से कुछ घंटे पहले तैयार होने ब्यूटी पार्लर गयी लड़की को उसके प्रेमी ने पार्लर के अन्दर घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी| मामला झाँसी के सीपरी बाज़ार का है| 

यह भी पढ़े -भिलाई : भाजपा नेता सहित 4 लोगो पर अवैध प्लाटिंग मामले में केस दर्ज , निगम की ओर से दर्ज करवाई गयी शिकायत...

घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा प्रेमी अपने एक दोस्त के साथ भाग गया. दुल्हन की हत्या की खबर मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई. इस हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. इधर, हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी के प्रेमी की तलाश जारी है|

जानकारी के मुताबिक दुल्हन का नाम काजल अहीरवार है| काजल दतिया सुनागिरी प्रांत के बरगाय गांव की रहवासी थी| काजल की शादी रविवार को शिपरी बाजार के निशा गार्डन में होने वाली थी। बारात 

चिरगांव गांव से आई थी। शादी से पहले, काजल और अपनी बहन के साथ तैयार होने के लिए शाम 5 बजे के आसपास निशा गार्डन के बगल में एक ब्यूटी पार्लर में गयी थी। पार्लर में बिजली चली गयी थी इसलिए वे बिजली आने का इंतजार करने लगे।

दुल्हन की बहन के मुताबिक इसी बीच पास में रहने वाले दीपक अहिरवार रात करीब 9 बजे सैलून पहुंचा। दीपक ने काजल को ब्यूटी पार्लर से बाहर आने के लिए कहा लेकिन काजल ने आने से इनकार कर दिया। पार्लर का दरवाज़ा बंद था|

 लेकिन दीपक ने बंदूक की बट से दरवाजे का शीशा तोड़ दिया और पार्लर में घुस गया. जब लोगों ने दीपक को हाथ में बंदूक लिए देखा तो वे वहां भगदड़ मच गयी| गुस्से में प्रेमी को देख दुल्हन ने भी भागने की कोशिश की, लेकिन दीपक के सिर पर खून सवार था. दीपक ने काजल की छाती पर बंदूक तान दी और उसे गोली मार दी।

  काजल को गोली लगी और वह खून से लथपथ हो गई। इसके बाद युवती को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया |एसएसपी राजेश एस के मुताबिक, आरोपी की तलाश के लिए दो पुलिस टीमें वहां भेजी गईं, जहां उसकी मौत हुई थी| पुलिस की एक टीम दतिया भी भेजी गई|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7