भिलाई में गैंगवार के बीच चली गोलियां, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल , ईलाज जारी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , मंगलवार-बुधवार की देर रात भिलाई नगर के ग्लोब चौक से सेक्टर सेवन की तरफ जाने वाले रास्ते में गैंगवार की घटना सामने आई है। अमित जोश ग्रुप ने इस दौरान गोलियां चलाईं, जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल मेकाहारा रायपुर में भर्ती कराया गया है।


घटनाक्रम

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमित जोश, जो सेक्टर 6 का निवासी और निगरानी बदमाश है, अपने साथी के साथ बाइक पर घूम रहा था। करीब 1-2 बजे के बीच, ग्लोब चौक के पास उन्होंने दूसरे ग्रुप के तीन लड़कों को देखा। जोश ने उन पर गोली चला दी, जिससे दो लड़के घायल हो गए। घटना के बाद जोश वहां से फरार हो गया।

पुलिस की प्रतिक्रिया

सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सेक्टर 9 अस्पताल ले गई। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर किया गया। दोनों का इलाज मेकाहारा में चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

विवाद की पृष्ठभूमि

अमित जोश और रोशन स्टैलिन ग्रुप के बीच पुराना विवाद चल रहा है। एक सप्ताह पहले, रोशन स्टैलिन ने जोश के बहनोई लक्की को ब्लेड से घायल कर दिया था। इस घटना के बाद से ही दोनों ग्रुपों के बीच तनाव बढ़ गया था। 25 जून को अमित जोश की एनिवर्सरी के बाद वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर घुमने निकला और आमना सामना होने पर विवाद और भी गंभीर हो गया।इसी बीच गोली चल गयी जिनमे छात्र आदित्य सिंह और जिओ कर्मचारी सुनील यादव को गोली लग गयी|

यह भी पढ़े -भिलाई : भारत सरकार के तीन नवीन आपराधिक कानून 01 जूलाई 2024 को लागू होने के पूर्व दुर्ग पुलिस द्वारा आम नागरिको को नए कानून के बारे में दी जा रही जानकारी..

अपराधी गतिविधियां

अमित जोश और स्टैलिन ग्रुप, दोनों भिलाई नगर एरिया में बीएसपी क्वार्टरों पर कब्जा कर उन्हें किराये पर चढ़ाने का काम करते हैं। इनके डर से बीएसपी के अधिकारी भी इन क्वार्टरों पर कार्रवाई करने से हिचकिचाते हैं।

 पिछली घटनाएं

दो साल पहले दुर्ग केंद्रीय जेल के असिस्टेंट जेलर अशोक साव के घर पर कुछ हथियारबंद नकाबपोशों ने हमला किया था, जिसमें अमित जोश का नाम सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में उसे गिरफ्तार किया था।

हालिया गिरफ्तारी

भिलाई नगर पुलिस ने अमित जोश को 4 जून को गिरफ्तार किया था। 30 अप्रैल 2024 को जुनवानी निवासी गरिमा साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अमित जोश ने उसके घर में घुसकर गालियां दीं और मारपीट की थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। अमित जोश के खिलाफ हत्या, लूट और अन्य गंभीर अपराधों के करीब 49 मामले दर्ज हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7