भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के कोहका स्थित रानी अवंती बाई चौक पर दुर्घटनाओं और अव्यवस्थित यातायात को देखते हुए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने अधिकारियों और पीडब्ल्यूडी प्रतिनिधियों को मौके पर बुलाया और जल्द से जल्द चौराहे व यातायात व्यवस्थित करने और इसे सुचारू करने का निर्देश दिया।
विधायक रिकेश सेन ने कहा कि रानी अवंती बाई चौराहे का निर्माण काफी समय से तकनीकी रूप से अधूरा लग रहा था। लोगों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं और तकनीकी कमियों के कारण नियमित रूप से दुर्घटनाएं होती रहती थीं|
साथ ही विधायक सेन ने कहा कि गदा चौक से कुरूद जाने वाले लोग आमतौर पर चौक के चारों ओर नहीं जाते हैं, बल्कि ओवल चौक को पार करते थे इसलिए, दुर्घटनाओं की संभावना अधिक है और यातायात दुर्घटनाएँ हुई भी हैं।
लगभग 6 मीटर लंबे डिवाइडर को काटने और स्थापित करने के बाद, कुरूद और रुंगटा की ओर जाने वाले लोग मेडिकल के पास से यू टर्न लेकर घूमेंगे और इसी तरह आगे बढ़ते रहेंगे। इससे सूर्या टीआई मॉल से आने वाले लोगों को शॉर्टकट अपनाने या गलती से क्षेत्र में प्रवेश करने से भी रोका जा सकेगा।
विधायक रिकेश सेन ने मौके पर मौजूद विभाग के अधिकारियों को तत्काल काम शुरू करने का निर्देश दिया. निर्माण से पहले ऊपर से बिजली लाइनों और स्ट्रीट लाइटों को व्यवस्थित करने के बाद काम शुरू होगा और जल्द ही नई व्यवस्था के साथ आवाजाही की सुविधाओं का व्य्वस्तिथ कर लिया जाएगा।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

