भिलाई में भतीजी के साथ अस्पताल से वापस लौट रही महिला को पिकअप ने मारी टक्कर हुई मौत...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़:भिलाई के सुपेला थाना अंतर्गत गुरुवार की रात एक पिकअप वाहन चालक राह चलती बुजुर्ग महिला को टक्कर मारकर भाग निकला। गंभीर रूप से घायल महिला को जब अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता गौतम नगर निवासी राजकुमार गुप्ता के मुताबिक, उनकी पत्नी अनिता देवी अपने भतीजे को गुरुवार देर रात दवा लेने के लिए लक्ष्मी मार्केट के पास सुपेला नर्सिंग होम ले गईं।

 डॉक्टर को दिखाने के बाद भतीजे को पिता के साथ भेज दिया गया। उनकी पत्नी और भतीजी सड़क पार करने डिवाइडर के पास आये ही थे कि हादसा हो गया।पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7