CG : काम की तलाश में दुसरे राज्य जाना चाह रहा था बेटा , पिता को नागवार गुजरी बात विवाद के बाद बेटे पर तीर-धनुष से कर दिया हमला, हालत गंभीर...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के गुड़रू गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही बेटे पर तीर-धनुष से हमला कर दिया। इस हमले में बेटे के सीने में तीर लगने के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में उसे वाड्रफनगर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। 

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी की और अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुड़रू गांव निवासी पिता और पुत्र के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। यह बहस इतनी बढ़ गई कि पिता ने घर में रखे धनुष-बाण से बेटे पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बेटा अप्रैल महीने में जेल से रिहा होकर घर आया था और दूसरे राज्य में जाकर काम करने की जिद कर रहा था। इस बात पर पिता नाराज हो गए और शराब के नशे में बहस के दौरान उन्होंने यह घातक कदम उठा लिया।

फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पिता की तलाश जारी है। बेटे की हालत में सुधार हो रहा है और पुलिस मामले की पूरी जांच में जुटी हुई है।

  भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7