CG : पति की हैवानियत की हदे पार , चरित्र शंका को लेकर पत्नी की दोनों टांगे कुल्हाड़ी से काटी इससे भी मन नहीं भरा तो गर्दन उड़ा दी , घटना के बाद आरोपी फरार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के सोकोबहरा गांव में एक महिला को उसके ही पति ने कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी| पीड़िता का पति घटनास्थल से भाग गया था| आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ हैवानियत भरी हरकत की, जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप उठी.


पहले उन्होंने उसकी पत्नी के जीवित रहते हुए उसके पैर काटे और फिर उसका सिर उड़ा दिया। पड़ोसियों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इस मुद्दे पर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था| 

रविवार रात 1 बजे भी इसी बात को लेकर दंपत्ति में बहस हो गई और बहस बढ़ने पर महिला घर से बाहर निकलने लगी| जैसे ही महिला ने अपने पैर घर से बाहर निकाले आरोपी पति इससे भी नहीं चूका और उसने कुल्हाड़ी से पत्नी की टाँगे काट दी फिर पत्नी के गर्दन को को एक बार में उड़ा दिया |

यह घटना केल्हारी थाना क्षेत्र की है| सोकोबरा गांव में रविवार की रात मानसिंग उर्फ ​​बंटी का अपनी पत्नी चंद्रावती से विवाद हो गया। विवाद बढ़ता चला गया| मानसिंह को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ चक्कर चल रहा है लेकिन चंद्रावती ने  इससे इनकार किया लेकिन घटना की रात वह अपने पति से तंग आ गई और वह घर छोड़कर जाने निकली पति मानसिंग हैवान बन गया और उसने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। 

इस घटना के दौरान परिवार का कोई भी सदस्य मदद के लिए नहीं आया। चंद्रावती की मौत की सूचना उसके ससुर ने केल्हारी थाने में दी. सूचना मिलने के बाद कल्हारी पुलिस मौके पर पहुंची. मनेंद्रगढ़ एसडीओपी ए टोप्पो ने बताया कि सुबह सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

पुलिस का कहना है कि आरोपी पति को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन परिवार के सदस्य अगर बीच बचाव करते तो महिला की जान बच जाती |

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj