DURG : केंद्रीय विद्यालय में हुआ हादसा: क्लास रूम का पंखा गिरा, 9वीं के छात्र को चोट, हालत सामान्य...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग के केंद्रीय विद्यालय में एक हादसा हुआ जिसमें क्लास रूम का सीलिंग फैन अचानक गिर गया। इस घटना में कुछ बच्चों को मामूली चोटें आईं, जबकि एक 9वीं कक्षा के छात्र शशांक सोनी के सिर के पास चोट लगी। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। अब उसकी हालत सामान्य है।

स्कूल के प्रिंसिपल उमा शंकर मिश्रा ने बताया कि घटना सुबह करीब 10 बजे हुई जब 9वीं के डी सेक्शन के थर्ड पीरियड की क्लास चल रही थी। अचानक फॉल सीलिंग गिरने से पंखा नीचे गिरा और तार के सहारे लटक गया। यह दुर्घटना किसी मेंटेनेंस की कमी के कारण नहीं हुई है, क्योंकि हर साल विद्यालय के मेंटेनेंस पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यह एक अप्रत्याशित घटना थी।

दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को इस घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने एसडीएम मुकेश रावटे को तुरंत मौके पर भेजा। एसडीएम ने स्कूल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और देखा कि छात्र को मामूली चोट आई है| इसके बाद वह वहां से रवाना हो गए|

  भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7