ब्रेकिंग NEWS: बलौदाबाजार हिंसा मामले में मुख्यमंत्री ने मंत्रीमंडल में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई ,सतनामी समाज के प्रमुख भी इस बैठक में शामिल

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सोमवार को बलौदाबाजार जिले में भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया और कलेक्टर और SP ऑफिस को आग के हवाले कर दिया| घटना के बाद शहर में धारा 144 लागू कर दी गई| मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय भी इस पर नजर बनाये हुए हैं|


यह भी पढ़े -CG में हुआ दर्दनाक हादसा , ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी इतनी जोरदार टक्कर की सिर हो गया धड़ से अलग , कटा सिर 20 फीट दूर जा गिरा...

 देर शाम उन्होंने डीजीपी और सीएस से संपर्क कर मामले की जानकारी ली और आईजी को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने आज जशपुर जिले का अपना दौरा रद्द कर दिया और बलौदाबाजार मुद्दे पर मंत्रीमंडल में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई|

 बैठक में  डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव समेत सतनामी समाज के प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित है|बताना चाहेंगे कि बलौदाबाजार में हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान रात 1 बजे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री टंकराम वर्मा, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और जन प्रतिनिधियों ने कलेक्टर कार्यालय में आकर पूरी घटना का अवलोकन किया और जानकारी प्राप्त की|

 तीनों मंत्रियों ने घटना की निंदा की. गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि घटना की पूरी जांच की जाएगी और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7