PM मोदी ने अपना इस्तीफा सौंपा , 8 जून को हो सकता है नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. प्रधानमंत्री ने मंत्रिपरिषद सहित अपना इस्तीफा सौंप दिया. राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया और प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद से नई सरकार बनने तक अपने पद में बने रहने की बात कही है|

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया कि 17वें लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की गयी। वर्तमान 17वें राष्ट्रीय परिषद सदस्य का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी का संसदीय सत्र 7 जून को होगा और नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 8 जून को हो सकता है|

जहां एनडीए ने बहुमत हासिल करने के बाद सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी, वहीं इण्डिया गठबंधन ने भी इन चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया और कड़ी टक्कर देते हुए 234 सीटें जीतीं। भाजपा ने 240 सीटें जीतीं, जो बहुमत से 32 कम थीं। हालांकि, एनडीए ने 292 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया।

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj