भिलाई से दोस्तों के साथ घुमने निकले व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्तिथि में शिवनाथ नदी के तट पर मिला , शरीर पर चोटों के निशान , PM रिपोर्ट आने पर होगा मौत के कारणों का खुलासा....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में अपने दोस्तों के साथ घूम रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में लाश मिली| भिलाई निवासी व्यक्ति शनिवार शाम को अपने घर से निकला था और उसका शव रविवार को महामरा एनिकट शिवनाथ नदी से बरामद किया। उसके शरीर पर चोटों के निशान भी हैं| सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा|


जानकारी के मुताबिक पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप पर फोटो भेजकर शव की पहचान की|जिसके बाद देर शाम मृतक की पहचान छावनी थाना क्षेत्र के कैम्प निवासी दिनेश शाह (45 वर्ष) के रूप में हुई. फोटो देखने के बाद पुलिस ने वहां आए परिवारों से पूछताछ की|

प्रारंभिक जांच में पता चला कि दिनेश शनिवार शाम अपने घर से यह कहकर निकला था कि वह कुछ दोस्तों के साथ बाहर जा रहा है। इसके बाद वह देर रात वापस नहीं लौटे। उसके परिजन भी तलाश में जुट गए। बाद में उन्हें सूचना मिली कि उनका शव शिवनाथ नदी में मिला है|

परिवार से विस्तृत पूछताछ नहीं हो पायी है| पूछताछ के बाद ही आगे की जानकारी सामने आ सकेगी। हालांकि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल, सिटी कोतवाली पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी हुई है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj