दुर्ग में प्रेमिका के घर छिपे मॉब लिंचिंग की घटना के आरोपी को SIT ने किया गिरफ्तार,पुलिस को गुमराह करने के लिए सामने के दरवाजे में लगा दिया था लॉक..

भिलाई की पत्रिका न्यूज :छत्तीसगढ़ में मॉब लिंचिंग की घटना के सिलसिले में एसआईटी ने शनिवार को पहली गिरफ्तारी की. रायपुर निवासी 23 वर्षीय आरोपी हर्ष मिश्रा दुर्ग में अपनी प्रेमिका के घर छिपा हुआ था। पुलिस को गुमराह करने के लिए सामने के दरवाजे में लॉक भी लगा दिया था|

यह भी पढ़े -भिलाई ब्रेकिंग : दो लोगों ने की फांसी लगाकर आत्महत्या , एक ओर BSF जवान की पत्नी तो दूसरी घटना में 14 साल की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम...

गौरतलब है की 7 जून को छत्तीसगढ़ में मॉब लिंचिंग में सहारनपुर के दो युवकों की मौत हो गई थी. आरंग थाना क्षेत्र में आधी रात को तीन युवक ट्रक में पशुओं को ले जा रहे थे. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 10-12 युवक सड़क पर उनका पीछा कर  रहे थे. उन्होंने महानदी पुल पर  ट्रक को घेर लिया और तीन युवकों की पिटाई कर दी.

मामले की जांच के लिए रायपुर एसएसपी ने एसआईटी का गठन किया है. विशेष जांच दल का नेतृत्व एडिशनल एसपी रायपुर कीर्तन राठौड़ को सौंपा गया है. टीम में करीब 14 पुलिस अधिकारी भी हैं. घटना के करीब 15 दिन बाद पहले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है|

फिलहाल पुलिस को यह नहीं पता कि घटना में और कितने लोग शामिल थे. हालांकि एसआईटी अधिकारियों का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

मामले में तीसरे युवक सद्दाम कुरेशी की मंगलवार को मौत हो गई. सद्दाम पिछले 12 दिनों से गंभीर हालत में रायपुर अस्पताल में भर्ती था । इस मामले में सरकार ने एसआईटी गठन की, लेकिन सद्दाम की गवाही होने से पहले ही उसकी मौत हो गई. इस घटना से अब तक 3 युवकों की मौत हो चुकी है. सद्दाम इस घटना का एकमात्र गवाह था

दरअसल, 7 जून की रात रायपुर के आरंग इलाके में तीन युवक मवेशियों से भरा ट्रक लेकर जा रहे थे. इसी दौरान 10-12 लड़कों ने उसका पीछा कर ट्रक रोक लिया. इसके बाद तीनों युवकों को बेरहमी से पीटा गया। सूचना मिलने पर जब पुलिस पहुंची तो महानदी में चांद मियां नाम के युवक का शव मिला.

पुलिस ने बाकी दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान एक अन्य युवक गुड्डु खान की भी मौत हो गई। वहीं तीसरे युवक सद्दाम का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया. तीनों युवक सहारनपुर के रहने वाले थे। बताया गया कि गो तस्करी के संदेह में तीनों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7