राजधानी में हिट एंड रन: कार सवार युवक युवती ने बाइक सवार को 1 किलोमीटर तक घसीटा, 8 -10 लोगो को किया घायल , लोगो ने पीछा कर कार में फंसे युवक को बाहर निकाला , बोलने पर युवती लोगों से करने लगी बहस , पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छग , राजधानी रायपुर में गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार कार चालक ने शहर के रिहायसी इलाके में दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया। कार चालक ने एक युवक को सिद्धार्थ चौक से बूढ़ापारा चौक तक लगभग 1 किलोमीटर तक घसीटा। स्थानीय लोगों ने यह दर्दनाक दृश्य देखा और तुरंत कार का पीछा कर उसे रोका, जिससे कार में फंसे युवक की जान बचाई जा सकी। इस बीच, कार चालक ने पुलिस लाईन पेट्रोल पंप से लेकर पुरानी बस्ती थाने तक कई लोगों को टक्कर मारी, जिसमें 8 से 10 लोग घायल हो गए।

घायलों में से कुछ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य का इलाज मेकाहारा अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तेज रफ्तार कार चालक को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, कार में युवक रोहन नाग और एक युवती सवार थे।

 कार रोके जाने पर युवती ने स्थानीय लोगों के साथ बहस की। पुलिस ने रोहन नाग और उसकी साथी महिला को हिरासत में ले लिया है और कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है।

कोतवाली थाना प्रभारी सुधांशु बघेल ने बताया कि गुरुवार देर रात रोहन नाग ने तेज रफ्तार से कार चलाते हुए कई लोगों को टक्कर मारी। इस घटना में पहले एक एक्टिवा पर सवार महिला और पुरुष को चोट आई। इसके बाद, उसने एक एक्सेस स्कूटी चालक को टक्कर मारी जिसमें पिता-पुत्र दोनों सवार थे। 

इसके 200 मीटर आगे जाकर उसने एक ऑटो को भी टक्कर मारी। कुल मिलाकर, इस घटना में 3 से 4 लोग घायल हुए हैं जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टीआई सुधांशु बघेल ने कहा कि कार में सवार युवक-युवती को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। माना जा रहा है कि रोहन नाग, रायपुर का निवासी है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दोनों से पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों की तत्परता और साहस ने एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया, लेकिन इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7