भिलाई में हुए गोलीकांड के फरार आरोपी अमित जोस पर पुलिस ने रखा 10 हजार का इनाम....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग, भिलाई टाउनशिप में हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी अमित जोस की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने नई रणनीति अपनाई है। एसपी जितेंद्र शुक्ला ने अमित पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। 

25 दिन बाद भी सुराग नहीं

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना के 25 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस को अभी तक अमित का कोई सुराग नहीं मिला है। इससे परेशान पुलिस ने अब इनाम की घोषणा की है, ताकि आम जनता से भी सहयोग मिल सके।

7 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

एएसपी सुखनंदन राठौर के मुताबिक मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन मुख्य आरोपी अमित की तलाश अभी भी जारी है। 

अवैध कब्जों पर कार्रवाई

घटना के बाद से ही पुलिस ने अमित जोस और उसके सहयोगियों के अवैध कब्जों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने कहा है कि अमित की गिरफ्तारी में मदद करने या सूचना देने वालों को 10 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।

इस प्रकार, पुलिस अब जनता की मदद से इस मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही है। अमित जोस की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास जारी हैं उम्मीद है की पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार कर लेगी |

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7