पोर्न विडियो देखने के बाद 13 साल के भाई ने 9 साल की बहन का किया रेप , बच्ची के ये कहने पर की वह उसकी सारी हरकत पिता को बताएगी भाई ने माँ के सामने ही बहन की कर दी हत्या...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मध्य प्रदेश के रीवा जिले के जवा गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जिसने समाज के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वारदात में 13 साल के लड़के ने मोबाइल पर गंदे वीडियो देखकर अपनी 9 साल की बहन के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। यह घटना 24 अप्रैल 2024 की है, जब बच्ची की लाश घर के आंगन में मिली थी।

घटना की विस्तार से जानकारी

 प्रारंभिक जानकारी

परिजनों ने शुरुआत में बताया कि बच्ची अपने भाई और मां के साथ आंगन में सो रही थी। मां की तबियत खराब होने के कारण वह कमरे में सोने चली गई थी। पहले पड़ोसियों को बताया गया कि बच्ची को किसी कीड़े ने काट लिया है। लेकिन जब बच्ची को डॉक्टर के पास ले जाया गया, तो मामले का खुलासा हो गया। बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस की जांच और खुलासा

रीवा एसपी विवेक सिंह के अनुसार, इस मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। एडिशनल एसपी विवेक लाल के नेतृत्व में एसआईटी ने घर में मौजूद सभी लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान ही एसआईटी को परिवार पर शक हुआ क्योंकि घर में किसी बाहरी के आने का कोई संकेत नहीं मिला। 

जांच में पता चला कि 13 वर्षीय लड़के ने मोबाइल पर गंदे वीडियो देखे थे। इसके बाद एसआईटी ने सख्ती बरती और परिवार के सदस्य एक-एक कर सच बोलते गए। 

घटना की रात

घटना वाली रात भाई-बहन आंगन में सो रहे थे। लड़के ने मोबाइल पर गंदा वीडियो देखने के बाद बहन का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद जब बच्ची भाई से कहा की वह उसकी हरकत वह पिताजी को बताएगी तो भाई डर गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। माँ के सामने ही उसने अपनी बहन का गला दबाया और मार डाला। 

परिवार का झूठ

वारदात के बाद परिवार ने घटना को छिपाने के लिए एक कहानी रची। लेकिन शोर-शराबा सुनकर दोनों बहनें भी वहां आ गईं और परिवार ने मिलकर घटना को छिपाने का प्रयास किया। 

यह घटना समाज में बढ़ती मोबाइल और इंटरनेट की लत के दुष्प्रभावों को दिखाती है। यह आवश्यक है कि माता-पिता अपने बच्चों के इंटरनेट उपयोग पर नज़र रखें और उन्हें सही-गलत की पहचान कराएं। इस घटना ने हमें यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि हम अपने बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य के लिए कितने जागरूक हैं।

रीवा की यह घटना एक गंभीर चेतावनी है कि हमें अपने बच्चों की गतिविधियों पर सतर्क रहना होगा और समाज में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7