भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , बलौदाबाजार हिंसा केस में पुलिस ने हाल ही में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक युवक ने हिंसा के दौरान एक कार से लैपटॉप, हार्ड डिस्क, और मोबाइल चुराए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना 10 मई को हुई थी, जब बलौदाबाजार में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान लोगों ने आक्रोशित होकर पुलिस बल पर पत्थरबाजी और मारपीट की थी। इस दौरान उन्होंने संयुक्त कार्यालय परिसर में खड़ी वाहनों में आग लगा दी थी। पुलिस ने इस हिंसा के दौरान बलवा, तोड़फोड़, और आगजनी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इसी क्रम में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक आरोपी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे फरार चल रहा था। वह ट्रेन से महाराष्ट्र भाग रहा था, जिसे पुलिस ने चलती ट्रेन से गिरफ्तार किया है|
दूसरा आरोपी प्रवीण महिलांगे, जिला बालोद निवासी है। प्रवीण को संयुक्त कार्यालय परिसर में एक कार का शीशा तोड़कर अंदर रखे लैपटॉप, मोबाइल और हार्ड डिस्क चोरी करते हुए वीडियो में देखा गया था। वीडियो में प्रवीण को एक बड़ा बांस का डंडा लिए हुए तोड़फोड़ करते और कार से सामान चोरी करते हुए देखा गया था।
पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई यह सुनिश्चित करने के लिए है कि बलौदाबाजार में हुई हिंसा के सभी दोषियों को पकड़ कर उनके खिलाफ उचित कानूनी कदम उठाए जाएं। आरोपी प्रवीण महिलांगे सहित अन्य सभी दोषियों की गिरफ्तारी से यह संदेश मिलता है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह से तत्पर है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

