भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग ,दुर्ग जिले के पुलगांव नाले में एक सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय दिनेश आदिल के रूप में हुई है। दिनेश पिछले 20 दिनों से लापता था और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 18 जून 2024 को दर्ज की गई थी।
घटना का विवरण
पुलिस की कार्रवाई
मौके पर पुलिस और गोताखोरों की टीम पहुंची और नाले से शव को निकाला। शव काफी हद तक डिकम्पोज़ हो चुका था। राजनांदगांव पुलिस भी घटना स्थल पर मौजूद रही। पुलिस ने इस मामले में दो संदेहियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।
दिनेश आदिल राजनांदगांव जिले के सोमनी के बैगाटोला के एक ढाबे में काम करता था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे के मकसद का पता लगाया जा सके|
इस हृदयविदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है और न्याय की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। पुलिस के प्रयासों से जल्द ही सच्चाई सामने आएगी और दोषियों को सजा मिलेगी।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

