बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : लॉज में घुसते ही पुलिस बिना कपड़े के लोगों को देखकर हुई शर्म से लाल, 21 लोग हुए गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मध्य प्रदेश के धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। दीपक लॉज, जो कि महेश्वर चौराहा स्थित काली बावड़ी मार्ग पर है, में पुलिस ने छापेमारी कर 15 पुरुष और 6 महिलाओं को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। यह घटना उस समय सामने आई जब पुलिस को जानकारी मिली कि लॉज में देह व्यापार हो रहा है।

जैसे ही पुलिस की टीम ने लॉज के कमरे में प्रवेश किया, वहां का नजारा देखकर वे भी शर्म से हक्की बक्की रह गयी। कमरे में मौजूद लोग बिना कपड़ों के पाए गए और एक-दूसरे से लिपटे हुए थे। पुलिस की मौजूदगी को देख सभी लोग घबरा गए और तुरंत कपड़े पहनने लगे। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस ऑपरेशन का नेतृत्व धामनोद थाना प्रभारी अमित कुशवाहा ने किया। उन्होंने बताया कि इस लॉज में काफी समय से देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। घटना के बाद महेश्वर चौराहे पर आवागमन में भी बाधा उत्पन्न हो गई थी, जिसे बाद में पुलिस ने नियंत्रित किया।

इस पूरी घटना के बाद सभी आरोपियों को पुलिस वाहन द्वारा थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा, और आगे की जांच जारी है।

पुलिस द्वारा की गई इस छापेमारी के बाद स्थानीय लोगों के बीच हलचल मच गई है। लोग इस बात से हैरान हैं कि उनके इलाके में इतने बड़े पैमाने पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था। कई लोग इस मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

धामनोद थाना प्रभारी अमित कुशवाहा ने बताया कि इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए लॉज के मालिक और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस सेक्स रैकेट के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इस धंधे को कितने समय से संचालित किया जा रहा था।

साथ ही, पकड़े गए सभी आरोपियों की पहचान और उनके पिछली गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह सेक्स रैकेट सिर्फ धामनोद तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार अन्य शहर व राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं। इसलिए पुलिस अब इस मामले की तह तक जाने की तैयारी कर रही है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7