बिना किसी दर्द के 30 सेकेंड में हो जाएगी मौत, डेथ कैप्सूल का होने जा रहा है प्रयोग , शर्त यह है कि मरने की इच्छा रखने वाला शख्स किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा हो...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : स्विट्जरलैंड में एक अनोखा और विवादास्पद उपकरण तैयार किया गया है जो बिना किसी दर्द के आपको मौत देगा। इसे 'डेथ कैप्सूल' के नाम से जाना जाता है। इस कैप्सूल का उपयोग करने के लिए शख्स को तीन सवालों के जवाब देने होंगे। 

इच्छामृत्यु और सुसाइड का वैश्विक परिदृश्य

आज के समय में सुसाइड करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अधिकांश देशों में इच्छामृत्यु पर प्रतिबंध है, और भारत में तो सुसाइड करना अपराध माना जाता है। लेकिन स्विट्जरलैंड एक ऐसा देश है जहां लोग अपनी मर्जी से 'असिस्टेड सुसाइड' कर सकते हैं। यहाँ पर इच्छामृत्यु की अनुमति केवल उन लोगों को दी जाती है जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं।

डेथ कैप्सूल की खासियतें

इस डेथ कैप्सूल का नाम 'सार्को' है, जिसे एग्जिट स्विट्जरलैंड नामक कंपनी ने बनाया है। इस कैप्सूल में बैठने के कुछ ही सेकंड के अंदर व्यक्ति की मौत हो जाएगी। इसके निर्माणकर्ता डॉ. फिलिप निश्चेके ने बताया कि यह कैप्सूल उन लोगों की मदद करेगा जो बिना किसी दर्द के मरना चाहते हैं।

कैसे काम करता है सार्को डेथ कैप्सूल?

सार्को डेथ कैप्सूल में प्रवेश करने वाले व्यक्ति से तीन सवाल पूछे जाएंगे:

1. आप कौन हैं?

2. आप कहाँ हैं?

3. क्या आप जानते हैं कि अगर आप बटन दबाते हैं तो क्या होगा?

इन सवालों का सही-सही उत्तर देने के बाद ही कैप्सूल का सॉफ़्टवेयर पावर चालू करता है, और बटन एक्टिव हो जाता है। बटन दबाते ही व्यक्ति की मौत हो जाती है। इस प्रक्रिया में ऑक्सीजन का स्तर 21 प्रतिशत से घटकर 1 प्रतिशत से भी कम हो जाता है, और यह सब 30 सेकंड के भीतर होता है।

सार्को डेथ कैप्सूल (SARCO DEATH CAPSULE )का विरोध

सार्को कैप्सूल को लेकर विरोध भी हो रहा है। प्रो-लाइफ ग्रुप्स और केयर के निदेशक जेम्स मिल्ड्रेड ने इस उपकरण की निंदा की है। उनका कहना है कि आत्महत्या एक त्रासदी है और समाज को इसे हर परिस्थिति में रोकने की कोशिश करनी चाहिए। उनका मानना है कि लोगों की मदद करने के नैतिक तरीके मौजूद हैं, जिनमें जीवन का विनाश शामिल नहीं होना चाहिए।

एग्जिट स्विट्जरलैंड की वेबसाइट पर कैप्सूल की तस्वीर के नीचे लिखा है कि 'जल्द ही आ रहा है', जो यह संकेत देता है कि यह उपकरण जल्द ही लाइव इस्तेमाल के लिए तैयार होगा। स्विस समाचार आउटलेट NZZ के अनुसार, जुलाई में सार्को के लाइव इस्तेमाल की योजना बनाई गई है। इस योजना के तहत इच्छामृत्यु चाहने वाले व्यक्ति को सेलेक्ट किया जाएगा।

इस नए और अनोखे डेथ कैप्सूल को लेकर दुनियाभर में चर्चाएं हो रही हैं। जहां एक ओर यह उपकरण इच्छामृत्यु के समर्थकों के लिए एक वरदान साबित हो सकता है, वहीं दूसरी ओर इसके विरोधियों के लिए यह आत्महत्या को बढ़ावा देने का एक साधन बन सकता है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7