भिलाई : विधायक देवेन्द्र यादव की विधायकी पर संकट: हाईकोर्ट में 31 जुलाई को होगी सुनवाई...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग भिलाई ,विधायक देवेन्द्र यादव की समस्याएँ बढ़ती ही जा रही हैं। उनके निर्वाचन को शून्य घोषित करने की याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई करने का निर्णय लिया है। यह सुनवाई 31 जुलाई को होगी|

भिलाई नगर के पूर्व विधायक और मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने देवेन्द्र यादव पर चुनाव के दौरान शपथपत्र में संपत्ति और अपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है। पाण्डेय ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर यादव के निर्वाचन को शून्य घोषित करने की मांग की है। उनका दावा है कि चुनाव आयोग द्वारा प्रत्याशियों से मांगी गई जानकारी छिपाना कानून का उल्लंघन है और ऐसे में निर्वाचन शून्य घोषित किया जा सकता है।

याचिका और हाईकोर्ट का निर्णय

पाण्डेय की याचिका पर विधायक देवेन्द्र यादव ने सुनवाई न करने का आवेदन लगाया था, लेकिन हाईकोर्ट ने इस आवेदन को अस्वीकार कर दिया है। अदालत ने पाण्डेय की याचिका को सुनवाई योग्य माना है और अब इस मामले की अगली सुनवाई 31 जुलाई को होगी| जिससे तय होगा कि देवेन्द्र यादव की विधायकी रहेगी या जाएगी

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7