दुर्ग संभाग में हुआ दर्दनाक हादसा : कुएं में पंप निकालने अन्दर गए 3 युवकों की जहरीली गैस के रिसाव से हो गयी मौत...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ ,बेमेतरा जिले के नवागढ़ गांव में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है, जहाँ तीन युवकों की जान चली गई। घटना तब हुई जब दो युवक एक कुएं से पंप निकालने के लिए अंदर उतरे थे। उन्हें बचाने गए तीसरे युवक की भी मौत हो गयी |कुएं में जहरीली गैस के रिसाव के कारण यह दुर्घटना घटित हुई। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और नवागढ़ तहसीलदार विनोद बंजारे मौके पर पहुंच गए हैं और जांच शुरू कर दी गई है। इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग सदमे में हैं। 

पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है और संबंधित अधिकारियों ने कहा है कि जांच पूरी होने पर ही असल कारणों का पता चल पाएगा। प्रशासन ने लोगों को सचेत रहने और ऐसी घटनाओं से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने कुएं और अन्य जल स्रोतों की जांच के आदेश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके। 

UPDATING..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7