इंसानी पिशाच की रुंह कंपा देने वाली घटना , लालच देकर महिलाओ को बुलाता और उनकी बेरहमी से जान ले लिया करता ,दुनिया का सबसे खूंखार सीरियल किलर जिसने की 42 महिलाओं की नृशंस हत्याएं, गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नैरोबी, केन्या: दुनिया के सबसे खतरनाक सीरियल किलर ने केन्या में कोहराम मचा दिया है। 2022 से लेकर अब तक इस कातिल ने 42 महिलाओं को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। 42वीं हत्या के बाद जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया, तो उसने अपने खौफनाक अपराधों का खुलासा किया। पुलिस की पूछताछ में उसने 42 महिलाओं की हत्या की बात कबूल की, जिससे पुलिस के होश उड़ गए। इस दिल दहला देने वाले कबूलनामे के बाद पुलिस ने 9 शवों को बरामद भी कर लिया है।

खौफनाक तरीके से करता था हत्या

आरोपी ने बताया कि वह महिलाओं को लालच देकर अपने पास बुलाता था और फिर उनकी हत्या कर उन्हें बोरे में पैक कर देता था। इसके बाद वह शवों को कूड़े या नाले में फेंक देता था। ज्यादातर मामलों में, उसने महिलाओं के शवों को टुकड़ों में काट दिया था। इस निर्दयी किलर ने अपनी पत्नी को भी इसी तरह मारा था।

पुलिस की तत्परता और जांच

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नैरोबी में पुलिस ने 33 वर्षीय मुख्य संदिग्ध कोलिन्स जुमैसी खलुशा को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक डगलस कांजा ने बताया कि खलुशा को आपराधिक जांच निदेशालय और राष्ट्रीय पुलिस सेवा के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया। उसके घर की तलाशी के दौरान पुलिस को एक छुरी, औद्योगिक रबर के दस्ताने, सेलोटेप के रोल और नायलॉन की बोरियां मिलीं। इसके अलावा कई मोबाइल फोन, पहचान पत्र और पीड़ितों के शरीर को लपेटने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली नायलॉन की बोरियां भी बरामद हुईं।

महिलाओं को लालच देकर बुलाता था

खलुशा ने अब तक जिन 42 महिलाओं की हत्या की, उन्हें वह किसी न किसी बहाने से अपने पास बुला लेता था। हालांकि, उसने हत्या से पहले महिलाओं के साथ क्या दरिंदगी की या हत्या करने के पीछे उसका मकसद क्या था, इस बारे में पुलिस ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। आपराधिक जांच निदेशालय के प्रमुख मोहम्मद अमीन ने कहा कि हम एक ऐसे सीरियल किलर मनोरोगी से निपट रहे हैं, जिसके अंदर मानव जीवन के लिए कोई सम्मान नहीं है।

पूरे देश में दहशत

खलुशा की खौफनाक हरकतों ने पूरे केन्या को भयभीत कर दिया है। नैरोबी के कूड़े के ढेर से बरामद क्षत-विक्षत शवों ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस ने कहा कि अब तक बरामद किए गए नौ शव सभी महिलाएं हैं। खलुशा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उससे जुड़े कई सुबूत मिले हैं, जिससे और भी खुलासे होने की उम्मीद है।

नृशंस हत्याओं का अंत

खलुशा को "पिशाच" और "मनोरोगी सीरियल किलर" के रूप में वर्णित किया गया है। उसकी गिरफ्तारी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस और प्रशासन अब इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

इस हृदयविदारक घटना ने पूरे केन्या को झकझोर कर रख दिया है। खलुशा की गिरफ्तारी ने न केवल पुलिस के सामने चुनौती पेश की है, बल्कि समाज को भी आत्ममंथन के लिए मजबूर किया है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7