दुर्ग : नशे के खिलाफ " नशामुक्त भारत अभियान" शुरू ,56 वालंटियर्स की नियुक्ति...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छग, दुर्ग जिले में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता और सकारात्मक माहौल बनाने के उद्देश्य से "नशामुक्त भारत अभियान" शुरू किया गया है। इस पहल के तहत, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में एक व्यापक अभियान चलाया जाएगा। 

इस अभियान का प्रमुख लक्ष्य मादक द्रव्यों के सेवन को रोकना और जनसमुदाय को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। इसके लिए 56 वालंटियर्स को नियुक्त किया गया है, जो विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। 

अभियान की गतिविधियों में मादक द्रव्यों की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम, सेमिनार, रैलियां, नुक्कड़-नाटक, और नशा बंदी प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया पर भी इस अभियान की जानकारी और जागरूकता फैलाने के प्रयास किए जाएंगे।यह पहल न केवल युवाओं और बच्चों, बल्कि शैक्षणिक संस्थानों, महिलाओं और आम जनता को नशा मुक्ति के महत्व के प्रति सजग करने में सहायक होगी।

 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7