शादी के चंद घंटे बाद ही नई दुल्हन ने ससुराल के 7 वी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या , मरने से पहले कहा - गलत जगह रिश्ता हो गया, परिजनों का आरोप -दूल्हे ने सातवीं मंजिल से धक्का दिया...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजस्थान ,अजमेर , जिस बेटी को बड़े अरमानों के साथ शादी के लाल जोड़ में खुशी-खुशी विदा किया गया, वह चंद घंटे बाद ही दुनिया को अलविदा कह गई। सोमवार देर रात को उसके पिता की रिपोर्ट पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी दूल्हे को हिरासत में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि शादी के एक दिन बाद ही दुल्हन को दूल्हे द्वारा सातवीं मंजिल से धक्का दे दिया गया।

शादी की शुरुआत और दहेज की मांग

जयपुर के वैशाली नगर चित्रकूट निवासी दीपक शर्मा ने बताया कि 7 जुलाई को उनकी बेटी कोमल की शादी अजमेर निवासी रौनक से हुई। यह शादी दोनों परिवारों की सहमति से तय हुई थी। सगाई के बाद से ही रौनक और उसके परिवार वाले पैसे की मांग करने लगे। 

दीपक ने कुछ दिन रुकने का आग्रह किया लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने रौनक के खाते में 2 लाख रुपये ट्रांसफर किए। शादी के कुछ दिन पहले कोमल ने बताया कि रौनक दहेज में गाड़ी की मांग कर रहा था, लेकिन उसने मना कर दिया।

रस्मों के दौरान ताने और विवाद

शादी में जूता छिपाई की रस्म के दौरान भी कहासुनी हुई। रौनक और उसके परिवार ने ताना मारा कि शादी में कुछ दिया नहीं और इन्हें नेग चाहिए। दीपक ने आरोप लगाया कि रौनक और उसके परिवार ने कोमल को दहेज के लिए परेशान किया, जिससे उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।

आखिरी कॉल और कोमल की चिंता

पिता दीपक ने बताया कि बेटी की विदाई के बाद वे 8 जुलाई को जयपुर रवाना हो गए। जयपुर पहुंचने पर कोमल का कॉल आया। वह बहुत परेशान लग रही थी। उसने फोन पर बताया कि रौनक और उसका परिवार लालची और धोखेबाज हैं। उसने बाद में कॉल करने की बात कहकर फोन काट दिया। फिर दोपहर साढ़े 3 बजे कोमल की सास का कॉल आया कि तुम्हारी बेटी ने क्या किया। वापस अजमेर आ जाओ। जब अजमेर पहुंचे तो कोमल की मौत हो चुकी थी।

पीहर वापस ना आ सकी कोमल

पुलिस की जांच में पता चला कि कोमल की विदाई के समय पीहर पक्ष ने 10 जुलाई को बेटी को विदा कर ले जाने की बात कही, लेकिन रौनक और उसके परिवार ने इनकार कर दिया। उन्होंने 14 जुलाई को कोमल को रौनक के साथ जयपुर भेजने की बात कही, जो शाम को वापस आ जाएगी। लेकिन यह दिन कभी नहीं आया।

आत्महत्या की संभावना से इनकार

कोमल की बहन सोनाली और ट्विंकल ने बताया कि उनकी बहन कभी आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती थी। वह अपनी अविवाहित जीवन में प्राइवेट टीचर की नौकरी करती थी और महीने के 50 हजार रुपये कमाती थी। आखिरी कॉल पर जब कोमल ने उनसे बात की तो उसने रौनक द्वारा किए गए बुरे बर्ताव की जानकारी भी दी थी।

सगाई के बाद दुल्हे की सच्चाई आई सामने 

कोमल के पिता दीपक शर्मा और परिजनों ने बताया कि सगाई के बाद से ही रौनक की शराबी आदतें सामने आने लगीं थीं। कोमल ने शादी के बाद रौनक के सुधरने की उम्मीद में शादी कर ली। लेकिन शादी के कुछ घंटे बाद ही दोनों में झगड़ा शुरू हो गया और कोमल संदिग्ध परिस्थितियों में सातवीं मंजिल से गिर गई, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस द्वारा मामले में जांच की जा रही है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7