दुर्ग : ऑनलाइन सट्टा एप के माध्यम से हवाला किया गया पैसा!, दुर्ग क्राइम ब्रांच ने रायपुर से व्यापारी को पकड़ा, 80 लाख रुपये नकद जब्त...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छग दुर्ग, दुर्ग क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई के तहत ऑनलाइन सट्टा के करोड़ों रुपये हवाला करने वाले व्यापारी नीरू भाई को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी रिचा मिश्रा की टीम ने बीती रात रायपुर के खमरिया इलाके में छापा मारकर व्यापारी को हिरासत में लिया और मौके से 80 लाख रुपये नकद भी जब्त किए।

सूचना के अनुसार, हैदराबाद में हाल ही में पकड़े गए ऑनलाइन सट्टा एप के पैनल से हवाला का लिंक मिला था। आरोपी नीरू भाई पैसा ट्रांसफर कर रहा था जो कि गुजरात जा रहा था। दुर्ग पुलिस इस रैकेट का जल्द ही खुलासा करेगी।

ज्ञात हो कि महादेव एप के बाद लोटस एप मामले में आरोपी शुभम और विनय गुप्ता को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इनमें से विनय गुप्ता पहले भी महादेव एप से जुड़े मामले में गिरफ्तार हो चुका है।